वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार से मिले प्रदीप सक्सेना, मुरादाबाद में पेड़ कटाई का मुद्दा उठाया

WhatsApp Channel Join Now
वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार से मिले प्रदीप सक्सेना, मुरादाबाद में पेड़ कटाई का मुद्दा उठाया


- राज्यमंत्री ने दोनों विषयों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग से जवाब तलब करने का आश्वासन दिया : प्रदीप सक्सेना

मुरादाबाद, 26 अक्टूबर (हि.स.)। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पर्यावरण एवं गंगा समिति के नामित सदस्य मुरादाबाद निवासी प्रदीप सक्सेना एडवोकेट सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन एवं पर्यावरण डॉ अरुण सक्सेना से बरेली स्थित आवास पर मिले। इस दौरान प्रदीप सक्सेना एडवोकेट ने मंत्री के समक्ष मुरादाबाद जनपद में पेड़ छंटाई के नाम पर पेड़ों की अंधाधुंध की जा रही कटाई का मुद्दा उठाया। साथ ही उन्होंने मुरादाबाद में दिन प्रतिदिन बढ़ रहे कि कचरा प्रदूषण का विषय भी रखा।

प्रदीप सक्सेना ने बताया कि वन एवं पर्यावरण मंत्री ने दोनों विषयों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग से जवाब तलब करने का आश्वासन दिया है।

प्रदीप सक्सेना ने राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना को आगामी 6 दिसंबर मुरादाबाद में आयोजित होने वाले वैवाहिक परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह के लिए आमंत्रित किया।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767368 Articles

Share this story