दहेज हत्या के 3 आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
दहेज हत्या के 3 आरोपित गिरफ्तार


गोरखपुर, 12 अप्रैल (हि.स.)। थाना पीपीगंज पुलिस ने दहेज हत्या के गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों एवं एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कोस्तुभ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस के अनुसार थाना पीपीगंज पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 58/2026 धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित मामले में अभियुक्त मनोज, मुन्नीलाल तथा अभियुक्ता परमा देवी को गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपी ग्राम बढ़नी, थाना पीपीगंज, जनपद गोरखपुर के निवासी हैं।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मामला दहेज उत्पीड़न से जुड़ा है, जिसमें विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने के बाद ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला संबंधित अपराधों के प्रति विशेष संवेदनशीलता बरती जा रही है और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि समाज में इस प्रकार के अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Share this story