दिल्ली क्षेत्र में 06 अक्टूबर से तीन दिन रहेगा पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक, 04 ट्रेनें होंगी प्रभावित

WhatsApp Channel Join Now
दिल्ली क्षेत्र में 06 अक्टूबर से तीन दिन रहेगा पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक, 04 ट्रेनें होंगी प्रभावित


मुरादाबाद, 04 अक्टूबर (हि.स.)। दिल्ली क्षेत्र के एसबीबी यार्ड में लेवल क्रॉसिंग संख्या-4 के स्थान पर लिमिटेड हाइट सबवे के निर्माण कार्य के अंतर्गत आरसीसी गर्डरों की पुशिंग के लिए प्रोटेक्शन प्लेट डालने का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के लिए तीन अलग-अलग दिनों में 6 अक्टूबर, 8 अक्टूबर, 9 अक्टूबर को 3-3 घंटे के पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाएंगे। इससे मुरादाबाद रेल मंडल में संचालित होने वाली 04 ट्रेनें प्रभावी होंगी।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने रविवार को बताया कि ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन, कुछ ट्रेनों के पुनर्निर्धारण तथा कुछ ट्रेनों के परिचालन को निर्धारित स्टेशन पर नियंत्रित किया जाएगा।

सीनियर डीसीएम महेश यादव ने आगे बताया कि उपरोक्त ब्लॉक के कारण ट्रेन संख्या 19019 बीडीटीएस-एचडब्ल्यू

5 अक्टूबर को चलने वाली, अपने निर्धारित मार्ग एनजीएम-टीकेजी-एएनवीआर-एसबीबी के स्थान परएनजीएम-एनडीएलएस-डीएलआई-डीएलएस-एसबीबी मार्ग से चलाई जाएगी। इस ट्रेन का कोई ठहराव नहीं छूटेगा। ट्रेन संख्या 22200 बीपीएल-जीडब्ल्यूएल 8 अक्टूबर को चलने वाली, अपने निर्धारित मार्ग एसबीबी-एएनवीआर-टीकेजी-एनजीएम के स्थान पर

एसबीबी-डीएलआई-एनडीएलएस-एनजीएम मार्ग से चलाई जाएगी।

ट्रेन संख्या 05575 एसएचसी -एएनवीटी, 6 अक्टूबर को चलने वाली, को एसएचसी से 23:30 बजे पुनर्निर्धारित किया गया है। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से 150 मिनट विलंब से रवाना होगी।

ट्रेन संख्या 04013 एलकेक्यू -एएनवीटी, 6 एवं 7 अक्टूबर को, एसबीबी स्टेशन पर 20 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story