अखिल भारतीय डाक भारोत्तोलन, पावर लिफ्टिंग और बेस्ट फिजिक प्रतियोगिता आज से 13 डाक परिमंडलों के 157 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग

WhatsApp Channel Join Now
अखिल भारतीय डाक भारोत्तोलन, पावर लिफ्टिंग और बेस्ट फिजिक प्रतियोगिता आज से 13 डाक परिमंडलों के 157 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग


लखनऊ, 12 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश डाक परिमंडल के तत्वावधान में 39वीं अखिल भारतीय डाक भारोत्तोलन, पावर लिफ्टिंग और बेस्ट फिजिक प्रतियोगिता 13 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक भारतीय खेल प्राधिकरण सरोजिनीनगर लखनऊ में आयोजित होगी। इसमें देश भर के 13 डाक परिमंडलों के 157 खिलाड़ी भाग लेंगे।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश डाक खेल नियंत्रण बोर्ड के चेयरपर्सन और उत्तर प्रदेश के चीफ पोस्ट मास्टर जनरल अजय कुमार चौहान ने बताया कि इस बार उत्तर प्रदेश डाक परिमंडल को इस प्रतिष्ठित प्रकतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला है। प्रतियोगितास में उत्तर प्रदेश डाक परिमंडल की मेजाबन टीम के अतिरिक्त आंध्र प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक ओडिशा, राजस्थान तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और तेलंगाना डाक परिमंडल के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। सभी मैच मान्यता प्राप्त रेफरियों द्वारा सुचारु रूप से निष्पादित कराए जाएंगे। इस निमित्त ढाक निदेशालय नई दिल्ली द्वारा रमजान अली को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। वेट लिफ्टिंग व पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता 8 भार वर्ग और बेस्ट फिजिक प्रतियोगिता 10 भार वर्ग में संपन्न होगी।

उत्तर प्रदेश के चीफ पोस्ट मास्टर जनरल अजय कुमार चौहान ने बताया कि देश भर से लखनऊ आने वाले खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और आतिथ्य प्रदान किया जाएगा। उत्तर प्रदेश की टीम में राकेश कुमार, नवाब सिंह, ललित कुमार पटेल, श्याम कुमार, प्रदीप कुमार यादव , रत्नाकर वर्मा, अमित कुमार शर्मा, फिरोज युनूस खान, तुषार गुप्ता, अजाम खान , अभय कुमार और गणेश कुमार प्रतिभाग करेंगे।

इस अवसर पर पोस्ट मास्टर जनरल लखनऊ, मुख्यालय परिक्षेत्र सुनील कुमार राय,पोस्ट मास्टर जनरल मेल और बीडी अशोक कुमार यादव,पोस्ट मास्टर जनरल वाराणसी सुश्री पद्मगंधा मिश्रा, पोस्ट मास्टर जनरल प्रयागराज राजीव उमराव, पोस्ट मास्टर जनरल बरेली अतुल कुमार श्रीवास्तव, निदेशक डाक सेवाएं, आगरा परिक्षेत्र शशि कुमार उत्तम, निदेशक डाक सेवाएं मुख्यालय अलेक्सिन जॉर्ज उपस्थित रहे।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / Siyaram Pandey

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759801 Articles

Share this story