जनसंख्या असंतुलन राष्ट्र के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती : रमेश अवस्थी

WhatsApp Channel Join Now
जनसंख्या असंतुलन राष्ट्र के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती : रमेश अवस्थी


कानपुर, 11 जुलाई (हि.स.)। जनसंख्या असंतुलन केवल सामाजिक नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास और सांस्कृतिक संतुलन से जुड़ा गंभीर विषय है। इस पर समाज को जागरूक होकर जिम्मेदारी निभानी होगी। यह बातें शनिवार को जनसंख्या असंतुलन और भारत का भविष्य विषय पर विचार संगोष्ठी कार्यक्रम में कानपुर सांसद रमेश अवस्थी ने कहीं।

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर लखनऊ फाटक स्थित एक निजी लॉन में जनसंख्या असंतुलन और भारत का भविष्य विषय पर विचार संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर नगर के सांसद रमेश अवस्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश अवस्थी ने किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष उत्तर अनिल दीक्षित ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए जनसंख्या के प्रति जागरूकता और सामाजिक उत्तरदायित्व आवश्यक है।

संगोष्ठी में विषय के विभिन्न आयामों पर विचार-विमर्श करते हुए राष्ट्रहित में जनजागरण का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में एमएलसी सलिल विश्नोई, हरि श्याम गुप्ता, अभिनव दीक्षित जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, मंडल अध्यक्ष योगेश पांडेय, रमाशंकर अग्रहरि दीपक शुक्ला, विनोद गुप्ता उपेन्द्र शुक्ला हेमू पार्षद विकास जायसवाल आदर्श गुप्ता, सुभाष गौड़, मोनू गुप्ता, आशीष तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Share this story