कानपुर के सांसद -विधायक ने पनकी पड़ाव पुल की बदहाली पर जतायी नाराजगी,गड्ढों, जर्जर हिस्सों काे देखा

WhatsApp Channel Join Now
कानपुर के सांसद -विधायक ने पनकी पड़ाव पुल की बदहाली पर जतायी नाराजगी,गड्ढों, जर्जर हिस्सों काे देखा


कानपुर, 01 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर में पनकी पड़ाव पुल की जर्जर हालत और गड्ढों के कारण लोगों को रोजाना जाम व दुर्घटना के खतरे का सामना करना पड़ रहा है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह बातें सांसद रमेश अवस्थी ने गुरुवार को विधायक सुरेंद्र मैथानी के साथ पुल के निरीक्षण के दौरान कही।

सांसद रमेश अवस्थी और गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने संयुक्त रूप से पनकी पड़ाव पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। दोनों जनप्रतिनिधियों ने पुल पर जगह-जगह बने गड्ढों, जर्जर हिस्सों और लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़े स्थानों का जायजा लिया। पुल की बदहाल स्थिति पर दोनों ने नाराजगी जताई। मौके पर मौजूद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिशासी अभियंता अनूप मिश्रा समेत संबंधित अधिकारियों से पुल की स्थिति और अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली गई। जनप्रतिनिधियों ने लापरवाही पर अधिकारियों को फटकार लगाई।

सांसद और विधायक ने कहा कि पनकी पड़ाव पुल क्षेत्र के आवागमन का प्रमुख मार्ग है और इससे प्रतिदिन हजारों लोग गुजरते हैं। अधिकारियों की उदासीनता के कारण लोगों को जाम और दुर्घटना के जोखिम का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पुल की समस्या के जल्द समाधान पर जोर दिया।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Share this story