माता सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं में शिक्षा की जलाई मशाल : सुनील कुशवाहा
प्रयागराज, 03 जनवरी (हि.स.)। माता सावित्रीबाई फुले ने ऐसे दौर में शिक्षा की मशाल जलाई, जब महिलाओं और वंचित समाज को पढ़ने तक का अधिकार नहीं था। आज आवश्यकता है कि हम उनके विचारों को केवल स्मरण न करें, बल्कि शिक्षा समानता और सम्मान को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प ले। यह बात शनिवार को माता सावित्रीबाई फुले की जयंती के मौके पर प्रयागराज स्थित सुभाष चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रगतिशील समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर सुनील कुशवाहा ने कही।
उन्होंने बताया कि कहा कि प्रगतिशील समाज पार्टी इसी विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी की महिला मोर्चा की संयोजक मनीषा मिश्रा ने कहा कि माता सावित्री बाई फुले हर महिला के लिए प्रेरणास्रोत हैं। आज भी महिलाओं को समान अवसर और सुरक्षा के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, तब सावित्री बाई फुले के विचार हमें शक्ति और दिशा देते हैं। पार्टी महिलाओं की शिक्षा, सम्मान और भागीदारी के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। इससे पूर्व नगर के सुभाष चौराहे पर शनिवार को माता सावित्री देवी बाई फुले की जयंती के अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत कुमार पटेल, युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव निष्ठा देव , पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर सुनील कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, इंजीनियर योगेश कुशवाहा, श्रीराम प्रजापति,राधा कुशवाहा,फरीदा खातून,नीता देवी,मंजू देवी, सुदामा देवी समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

