पोलियो ड्रॉप की बूंद बच्चों के जीवन में खुशियों के रंग भर सकती है : शरमिताभ सिन्हा

WhatsApp Channel Join Now
पोलियो ड्रॉप की बूंद बच्चों के जीवन में खुशियों के रंग भर सकती है : शरमिताभ सिन्हा


मुरादाबाद, 25 अक्टूबर (हि.स.)। विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब मुरादाबाद नव्यम की ओर से रविवार को चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों ने आकर्षक पेंटिंग बनाकर पोलियो उन्मूलन का संदेश दिया। पोस्टर और संदेशों के माध्यम से बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के प्रति जागरूक किया गया। क्लब संरक्षक शरमिताभ सिन्हा एडवोकेट ने कहा कि पोलियो ड्रॉप की बूंद बच्चों के जीवन में खुशियों के रंग भर सकती है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर विनोद अग्रवाल रहे। इस दौरान रोटरी डिस्ट्रिक्ट के डीजीई डा काव्य सौरभ जैमिनी और क्लब सदस्यों ने विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष सुनीता सिन्हा, सचिव रजत कुमार, गौहर अली, सौरभ विज, तरण, प्रांजल, अभिनव गुप्ता, अभिषेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766464 Articles

Share this story