पुलिस ने लौटवाए ऑनलाइन ठगी का शिकार पीड़ित के 18 हजार, चेहरे पर आई खुशी

फिरोजाबाद, 12 अप्रैल (हि.स.)। थाना साइबर अपराध पुलिस टीम ने शनिवार को साइबर ठगी का शिकार पीड़ित के 18,000 रूपये सकुशल वापस कराए है। पैसे पाकर पीड़ित के चेहरे पर मुस्कान आई है।
थाना उत्तर क्षेत्र के तिलक नगर निवासी अंकुश गुप्ता पुत्र शिव कुमार गुप्ता द्वारा थाना साइबर अपराध पर शिकायती पत्र दिया था कि अज्ञात साइबर ठगों द्वारा धोखाधडी कर के उसके खाते से 18,000 रुपये की धनराशि ठग ली गयी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद के पर्यवक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में प्रभारी थाना साइबर क्राइम राजेश सिंह को घटना के शीघ्र अनावरण हेतु निर्देशित किया गया। थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा समयबद्ध प्रयास करते हुए सम्बन्धित बैंकों व नोडल अधिकारियों को पत्राचार किया गया। जिसके क्रम में पीड़ित की पूरी धनराशि कुल 18,000 रुपये सकुशल वापस कराए है।
पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित एवं थाना साइबर अपराध पुलिस टीम का धन्यवाद प्रकट किया है।
हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़