विभिन्न जगहों से लापता 121 मोबाइल फोन बरामद कर पुलिस ने उनके मालिकों को सौंपा

WhatsApp Channel Join Now
विभिन्न जगहों से लापता 121 मोबाइल फोन बरामद कर पुलिस ने उनके मालिकों को सौंपा


नोएडा, 02 जून (हि.स.)। गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने विभिन्न जगहों से लापता हुए 121 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सुपुर्द किया है। बरामद मोबाइल फोन की कीमत करीब 35 लाख रुपये है।

अपर पुलिस उपायुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह ने मंगलवार काे बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के विभिन्न जगहों से गुमशुदा हुए 121 मोबाइल फोन को ढूंढकर पुलिस ने उनके असली मालिकों के आज सुपुर्द किया है। उन्होंने बताया कि गुम हुए मोबाइल फोन को सीईआईआर पोर्टल, सर्विलांस की मदद से खोजा गया है। उन्होंने बताया कि ये मोबाइल भीड़भाड़ वाले स्थान, बाजरों, ऑटो, बस तथा सुबह-शाम टहलते समय लोगों से गिर गए थे। या कहीं पर छूट गए थे। जिनकी तलाश पुलिस ने की है। उन्होंने बताया कि बरामद मोबाइल फोन की कीमत करीब 35 लाख रुपये है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

Share this story