पुलिस लाइन में रंगोत्सव की धूम, डीएम-एसपी ने गाया ‘होली खेले रघुबीरा’, जवानों संग जमकर खेली होली

WhatsApp Channel Join Now
पुलिस लाइन में रंगोत्सव की धूम, डीएम-एसपी ने गाया ‘होली खेले रघुबीरा’, जवानों संग जमकर खेली होली


पुलिस लाइन में रंगोत्सव की धूम, डीएम-एसपी ने गाया ‘होली खेले रघुबीरा’, जवानों संग जमकर खेली होली


जौनपुर,05 मार्च (हि.स.)। यूपी के जौनपुर में होली के दूसरे दिन गुरुवार को पुलिस लाइन मैदान में उत्साह, उल्लास और भाईचारे के साथ पुलिस के जवानों ने जमकर होली खेली।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने पूरे जोश के साथ रंगोत्सव मनाया। परेड ग्राउंड में अधिकारियों का स्वागत फूलों की वर्षा और बैंड-बाजे की मधुर धुनों के साथ किया गया, जिससे पूरा परिसर उत्सवमय हो उठा।कार्यक्रम को खास बनाने के लिए जवानों हेतु पानी से भरा विशेष कुंड तैयार कराया गया था, जहां सभी ने मिलकर रंग खेला। अबीर-गुलाल उड़ाते हुए पुलिस कर्मियों ने एक-दूसरे को गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।इस दौरान गायक राहुल पाठक द्वारा कई सुंदर होली के गीत गाये जिसपर पुलिस कर्मी थिरकते नजर आए।इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र भी मौजूद रहे। उन्होंने मंच संभालते हुए ‘होली खेले रघुबीरा अवध में’ गीत प्रस्तुत किया। उनके साथ एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने भी सुर मिलाया। दोनों अधिकारियों की प्रस्तुति पर उपस्थित जवानों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। गीतों की धुन पर ट्रेनी आईपीएस सृष्टि जैन सहित अन्य अधिकारियों और जवानों ने भी जमकर डांस किया।इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने पुलिस के जवानों को होली की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि पूरे आयोजन का उद्देश्य पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाना और आपसी सौहार्द को सुदृढ़ करना रहा। रंग, संगीत और हंसी-खुशी के बीच यह आयोजन पुलिस परिवार के भीतर एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता नजर आया।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story