धर्म परिवर्तन कराने और शादी का झांसा देने के मामले एक आराेपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
धर्म परिवर्तन कराने और शादी का झांसा देने के मामले एक आराेपित गिरफ्तार


देवरिया, 12 सितंबर (हि.स.) अपडेट। तरकुलवा पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और कथित रूप से जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के मामले में वांछित आरोपी को शनिवर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित को सिरसिया गोठा मोड़ पुलिया के पास से पकड़ा है। उसके खिलाफ तरकुलवा थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान कंचनपुर निवासी खुशरुद्दीन (25) के रूप में हुई है। महिला ने 10 सितंबर को तरकुलवा थाना में लिखित तहरीर दी थी। आरोप है कि खुशरुद्दीन ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। पुलिस ने आराेपित काे गिरफ्तार करने के बाद मामले में बीएनएस की धाराओं के साथ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 की धारा 5(3) के तहत कार्रवाई की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story