होली-ईद से पहले पुलिस ने की मॉकड्रिल

WhatsApp Channel Join Now
होली-ईद से पहले पुलिस ने की मॉकड्रिल


मीरजापुर, 28 फरवरी (हि.स.)। जनपद में आगामी त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के उदृेश्य से शनिवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में दंगा नियंत्रण की व्यापक मॉक ड्रिल कराई गई। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में आयोजित इस पूर्वाभ्यास में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की रणनीति का अभ्यास किया गया।

मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस बल ने दंगा, बलवा की स्थिति से निपटने के विभिन्न चरणों का प्रदर्शन किया। शस्त्रों व सुरक्षा उपकरणों की क्रियाशीलता परखी गई और विषम परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई के तौर-तरीकों का अभ्यास कराया गया। अधिकारियों ने बलवाइयों व अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए।

परेड ग्राउंड में जवानों की चुस्ती-फुर्ती और तालमेल देखने लायक रहा। अभ्यास के जरिए स्पष्ट संदेश दिया गया कि त्योहारों के दौरान शांति भंग करने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। मॉक ड्रिल में जिले के पुलिस अधिकारी, निरीक्षक, उपनिरीक्षक, आरक्षी, मुख्य आरक्षी तथा आरटीसी प्रशिक्षु शामिल रहे।--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story