राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प, पुलिस आयुक्त ने दिलाई शपथ

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प, पुलिस आयुक्त ने दिलाई शपथ


कानपुर, 31 अक्टूबर (हि.स.)। राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह संकल्प शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने पुलिस कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाकर कराया।

राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस कमिश्नरेट में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने और आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना पूर्ण योगदान देने का संकल्प लिया। इसके बाद पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने पुलिस बल के मार्च पास्ट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मार्च पास्ट पुलिस कार्यालय से शुरू होकर चेतना चौराहा, सरसैया घाट, महिला थाना और वीरेंद्र स्वरूप ऑडिटोरियम होते हुए वापस पुलिस कार्यालय पहुंचा।

कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करना तथा सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेना रहा। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. विपिन ताडा, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध संकल्प शर्मा, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय दिनेश त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

------------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770142 Articles

Share this story