लखनऊ पुलिस कर्मियों की 30 जून तक छुट्टियां रद्द

WhatsApp Channel Join Now
लखनऊ पुलिस कर्मियों की 30 जून तक छुट्टियां रद्द


लखनऊ, 15 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टी 30 जून तक के लिए स्थगित कर दी गई है। इस संबंध में सोमवार को पुलिस कमिश्ररेट की ओर से पत्र जारी किया गया है।

सयुंक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) बबलू कुमार की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि जून माह में प्रस्तावित विभिन्न त्योहारों एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसको सकुशल और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के मद्देनजर सभी पुलिस कर्मियों की 30 जून तक की छुट्टी रद्द कर दी गई है। उन्होंने अपने आदेश में यह भी कहा है कि विषम परिस्थिति में पुलिस कर्मी अपने वरिष्ठ अधिकारी को सूचित करें और उनके अनुमति के बाद ही छुट्टी स्वीकृति की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story