सुलतानपुर में एलआईयू इंस्पेक्टर ने की आत्महत्या की कोशिश

WhatsApp Channel Join Now
सुलतानपुर में एलआईयू इंस्पेक्टर ने की आत्महत्या की कोशिश


सुलतानपुर, 02 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर पुलिस लाइन में एलआईयू इंस्पेक्टर नितिन भारती ने पारिवारिक कलह के चलते अपने आवास पर फांसी के फंदे से आत्महत्या करने का प्रयास किया। उन्हें परिवार और पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर बचाया।

कोतवाली नगर स्थित पुलिस लाइन में मे बीती रात इंस्पेक्टर भारती ने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर पंखे से चादर के माध्यम से फांसी लगाने की कोशिश की। उनकी पत्नी, जो अयोध्या में कार्यरत हैं, के साथ उनका विवाद हुआ था। आसपास के लोगों ने शोर सुनकर बीच-बचाव किया और दरवाजा तोड़कर इंस्पेक्टर को बचाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाया। पुलिस ने मामले को परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से आगे बढ़ाने का सुझाव दिया है। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य है।

इस मामले में क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सामन्त ने शनिवार को बताया कि परिवार परामर्श के माध्यम से दोनों को कानूनी सलाह की कार्यवाही की गई है। उधर इस मामले को लेकर पुलिस महकमे में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त

Share this story