गौ तस्करी के दो आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
गौ तस्करी के दो आरोपित गिरफ्तार


देवरिया, 16 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में बनकटा थाना पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के मामले में गुरुवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना के आधार पर बनकटा थाना पुलिस टीम ने ग्राम छेरिहा स्थित पानी टंकी के पास छापेमारी कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। सीओ ने बताया किगिरफ्तार आरोपितों की पहचान युनूस नट (30) पुत्र आबदीन नट तथा संदीप राम (28) पुत्र अमर राम, निवासीगण कोल्हुआ दरगाह सेमरा थाना मैरवा जिला सिवान (बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो गोवंशीय पशु (बछड़े) और एक डंडा बरामद किया है। इस संबंध में थाना बनकटा पर गोवध निवारण अधिनियम एवं धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।-------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story