पास्को एक्ट के वांछित के घर पुलिस ने कराई मुनादी, नोटिस चस्पा

WhatsApp Channel Join Now
पास्को एक्ट के वांछित के घर पुलिस ने कराई मुनादी, नोटिस चस्पा


जौनपुर 23 अगस्त (हि.स.)। जफराबाद थाना अंतर्गत क्षेत्र के महरूपुर गांव निवासी पास्को एक्ट के वांछित युवक के विरुद्ध रविवार को आजमगढ़ पुलिस ने मुनादी कराकर नोटिस चस्पा कराया। युवक पर नाबालिग को भगाने और दुराचार का मुकदमा आजमगढ़ जिले के बरदह थाने में दर्ज है।

महरूपुर गांव निवासी अमन सिंह के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इसी क्रम में रविवार को जफराबाद थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी और बरदह थाने से आए उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद पटेल ने गांव में मुनादी कराई। पुलिस टीम ने गांव के बाजार, मंदिरों सहित सार्वजनिक स्थानों पर उद्घोषणा कराते हुए ग्रामीणों को मामले की जानकारी दी। इसके साथ ही वांछित के संबंध में धारा 84 के तहत नोटिस उसके घर और अन्य प्रमुख स्थानों पर चस्पा कराया गया। पुलिस ने वांछित युवक के संबंध में आवश्यक सूचना उपलब्ध कराने की अपील भी की।-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story