प्रधानमंत्री माेदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा : रमेश अवस्थी

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री माेदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा : रमेश अवस्थी


कानपुर, 25 मार्च (हि.स.)। प्रधानमंत्री का नेतृत्व देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है। उनके मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर भारत का संकल्प तेजी से साकार हो रहा है। यह बातें बुधवार को सांसद रमेश अवस्थी ने राजधानी दिल्ली में सपरिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुकालात के दौरान कहीं। जिसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिये दी।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने उनके पुत्र सचिन और पुत्रवधू नूपुर को विवाह उपरांत स्नेहिल आशीर्वाद दिया, जिससे पूरा परिवार भावुक हो उठा। सांसद ने इस मुलाकात को अपने जीवन का अविस्मरणीय क्षण बताया और प्रधानमंत्री के अपनत्व को परिवार के लिए अमूल्य धरोहर कहा। मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय विकास, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।

इस अवसर पर सांसद रमेश अवस्थी ने प्रधानमंत्री को “ऑपरेशन सिंदूर” की ऐतिहासिक सफलता और आत्मनिर्भर भारत के प्रतीक के रूप में ब्रह्मोस मिसाइल का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। उन्होंने देश में तेजी से हो रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्र के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और सतत मार्गदर्शन देश को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिला रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि इसी नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा। यह मुलाकात केवल औपचारिक नहीं रही, बल्कि इसमें आत्मीयता, सम्मान और राष्ट्र सेवा के संकल्प की स्पष्ट झलक देखने को मिली।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Share this story