पीएमएस के डा.यशवीर सिंह अध्यक्ष व डा.शरद वैश्य महामंत्री निर्वाचित

WhatsApp Channel Join Now
पीएमएस के डा.यशवीर सिंह अध्यक्ष व डा.शरद वैश्य महामंत्री निर्वाचित


लखनऊ, 26 जून (हि.स.)। बागपत निवासी डा.यशवीर सिंह को प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है। वहीं महामंत्री पद पर लखनऊ के डा. शरद वैश्य ने जीत दर्ज की है। पीएमएस संघ के राज्य चुनाव समिति के सचिव डा.गयासुद्दीन खान ने शुक्रवार काे यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में 22 जून को पीएमएस का मतदान हुआ था। वहीं 26 जून को मतगणना संपन्न होने के बाद चुनाव में जीते पदाधिकारियों की सूची जारी की गयी।

पीएमएस की ओर से जारी सूची के अनुसार उपाध्यक्ष पद पर लखनऊ के डा. मोहित सिंह, उपाध्यक्ष के तीन सामान्य पद पर बस्ती के डा. क्षेत्रपाल यादव, हापुड़ के डा. जगमोहन, और कानपुर के डा. यशोवर्धन को निर्वाचित घोषित किया गया है। वहीं उपाध्यक्ष महिला के पद पर लखनऊ की डा.प्रीति सिंह, अपर महामंत्री पद पर जौनपुर के डा.विशाल सिंह यादव, वित्त सचिव के पद पर बुलंदशहर के डा. प्रवीन कुमार और संपादक के पद पर डा. जमील अनवर को निर्वाचित घोषित किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Share this story