आने वाले समय में विपक्ष को मातृशक्ति जवाब देगी : पंकज चौधरी

WhatsApp Channel Join Now
आने वाले समय में विपक्ष को मातृशक्ति जवाब देगी : पंकज चौधरी


लखनऊ, 18 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने शनिवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को सीधे प्रसारण के माध्यम से मातृशक्ति के साथ सुना। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित मातृशक्ति एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ नारी अधिकारों के समर्थन में उद्घोष किया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर संभालतें ही आधी आबादी को सभी क्षेत्रों में प्राथमिकता देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन करके महिलाओं को उनका अधिकार देने के लिए बिल लाया गया था। सपा और कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों ने नारी शक्ति के साथ विश्वासघात करने का काम किया है। देश की माताएं-बहनें विपक्ष को क्षमा नहीं करेंगी।

पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपना संकल्प दोहराया है कि नारी अधिकारों के लिए हम पीछे हटने वाले नही है और नारी शक्ति को उसके अधिकार दिलाने के लिए हम काम करते रहेंगे। सपा-कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने जिस तरह संसद में नारी शक्ति के अधिकारों का विरोध किया है, आने वाले समय में विपक्ष को मातृशक्ति जवाब देगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Share this story