मन की बात से भारत की वैचारिक एकता विविधता और विशेषता का दर्शन
प्रयागराज, 28 दिसम्बर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 129वां संस्करण महापौर कैम्प कार्यालय कीडगंज में आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के विचारों को श्रवण किया।इस अवसर पर भाजपा प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात के विचार आज सिर्फ भारत में ही नहीं अफगानिस्तान, बलूचिस्तान, म्यांमार, वर्मा, दक्षिण अफ्रीका, पूर्वी अफ्रीका, नेपाल, श्रीलंका में वहां की प्रचलित भाषा में सुनी जा रही है और 23 करोड़ भारतीय टीवी मोबाइल सोशल मीडिया एवं रेडियो के माध्यम से निरंतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को सुन रहे हैं और आत्मसात कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज के मन की बात में प्रधानमंत्री मोदीजी ने साल 2025 में भारत की उपलब्धियों की चर्चा की और कहा कि आने वाला वर्ष 2026 भारत अपनी आशा और आकांक्षा पर खरा उतरेगा। उन्होंने कहा कि भारत किसी की कृपा के बल पर नहीं बढ़ रहा है अपितु अपनी सामरिक शक्ति और सामूहिक एकता और विचारों के बल पर विकसित भारत के लिए कदम बढ़ा चुका है। उन्होंने देशवासियों से आग्रह किया कि आने वाले अपने 77वें गणतंत्र दिवस पर देश की आजादी दिलाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, क्रांतिकारी, महापुरुषों को हमें याद करना होगा 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाते हुए युवाओं को राष्ट्र के पथ पर चलने मार्गदर्शन देना होगा और विकसित भारत के निर्माण के लिए उन्हें प्रेरित करना होगा।
इस अवसर पर पीएम मोदी ने प्रयागराज में 2025 में आयोजित दिव्य भव्य महाकुम्भ, ऑपरेशन सिंदूर, भारत की सांस्कृतिक विरासत ,कला और कलाकारो का और भारत की बेटियों द्वारा खेल के क्षेत्र में भारतीय परचम लहराने का जिक्र किया। इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, प्रमोद मोदी, टी एन दीक्षित ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन पार्षद मुकेश कसेरा ने किया। इस अवसर पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

