प्रधानमंत्री मोदी 21 नवंबर काे आएंगे लखनऊ, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री मोदी 21 नवंबर काे आएंगे लखनऊ, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद


लखनऊ, 20 नवंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नरेंद्र मोदी शनिवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रस्तावित कौशल भारत, कुशल भारत के अंतर्गत पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसको लेकर लखनऊ पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये हैं। यातायात मार्ग को परिवर्तित किया गया है।

प्रधानमंत्री के लखनऊ आगमन पर शुक्रवार को पुलिस कमिश्ररेट लखनऊ की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एडवाईजारी जारी की गई है। पत्र में बताया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी तय कार्यक्रम के तहत शनिवार काे विशेष विमान से अमौसी एयरपोर्ट पर आगमन करेंगे। यहां से वे सुरक्षा फ्लीट के माध्यम से निर्धारित सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में पहुंचेगे। इसको ध्यान में रखते हुए लखनऊ में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गये हैं। सुरक्षा की दृष्टि से कार्यक्रम स्थल और संवेदनशील क्षेत्रों को जोन और सेक्टर में विभाजित किया गया है। फील्ड डिप्लॉयमेंट के तहत 4400 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गयी है। इसमें वरिष्ठ अधिकारी के तौर पर आठ पुलिस उपायुक्त 10 अपर पुलिस उपायुक्त, 34 सहायक पुलिस आयुक्त की तैनाती की गई है। इसके अलावा 111 निरीक्षक, 946 उपनिरीक्षक, 108 महिला उपनिरीक्षक, के अलावा यातायात व्यवस्था के 31 निरीक्षक, 140 उपनिरीक्षक और 619 मुख्य आरक्षी और आरक्षियों की ड्यूटी लगाई गई गई है। अतिरिक्त बल में 11 कंपनी व टू प्लाटून पीएसी, दो कंपनी आरआरएफ, एक टीम एनएसजी, तीन टीम एटीएस, एक स्नाइपर एंटी ड्रोन सिस्टम, एक एंटी ड्रोन टीम, तीन टीम नाइट विजन सुरक्षा शाखा छह टीम एक्सेस कंट्रोल (सुरक्षा शाखा व एलआईयू) को लगाया गया है।

प्रधानमंत्री के आगमन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए रूट रिहर्सल, मेडिकल रिस्पांस और भीड़ प्रबंधन के लिए मॉकड्रिल संपन्न की गई है। इससे पहले समस्त पुलिस बल, प्रशासनिक एवं सुरक्षा इकाईयो की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित कर प्वाइंट, रूट प्लानिंग और वीवीआईपी प्रोटोकॉल की जानकारी दी गई है। अमौसी एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक के मार्गों पर विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780567 Articles

Share this story