विकसित भारत के संकल्प को साकार कर रहे मोदी : किसान मोर्चा

WhatsApp Channel Join Now

देवरिया, 07 जून (हि.स.)। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा द्वारा आयोजित आगामी कार्यक्रमों एवं अभियान के लिए रविवार को भाजपा किसान मोर्चा देवरिया की तैयारी बैठक भाजपा कार्यालय औरा-चौरी में सम्पन्न हुई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के 12 साल विश्वास के, विकास के जनकल्याण के पूरे होने पर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा दो दिवसीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन 18 एवं 19 जून को किया जाएगा। कार्यशाला में किसानों को प्राकृतिक विधि से खेती के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। 21 जून तक किसान मोर्चा द्वारा पूरे जिले में 1100 पौधे लगाए जाएंगे और उनके संरक्षण के लिए पालक भी नियुक्त किये जायेंगे। 20 जून को किसान मोर्चा पदाधिकारी जनपद के बूथों पर जनसम्पर्क अभियान चलाकर केंद्र सरकार की 12 वर्ष की उपलब्धियों का पत्रक वितरित किया जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, भगवान यादव, मुकेश राय, नीरज शाही बैरौना, प्रभुनाथ पाण्डेय, अरुण मिश्र, रामाश्रय यादव, सुमन्त चतूर्वेदी, सत्येन्द्र सिंह सोनू, शैलेन्द्र राव, विजेंद्र चौहान, वीरेंद्र पाठक, सुनील यादव, अनवर खान, जय प्रकाश यादव, गुड्डू यादव, गोलू यादव उपस्थित रहे।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story