औरैया में 26 अप्रैल को जनपद वासियों से सीधे जुड़ेंगे प्रधानमंत्री मोदी

WhatsApp Channel Join Now
औरैया में 26 अप्रैल को जनपद वासियों से सीधे जुड़ेंगे प्रधानमंत्री मोदी


औरैया, 23 अप्रैल (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के आगामी प्रसारण को लेकर उत्तर प्रदेश के जनपद औरैया में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तैयारियां तेज कर दी है। इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को जिला कार्यलय तुर्कीपुर में आयोजित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 अप्रैल रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों से संवाद करते हुए औरैया जिले से पहली बार लाइव जुड़ेंगे। इस अवसर पर औरैया ब्लॉक स्थित अटल सभागार में कार्यक्रम का विशेष आयोजन किया जाएगा, जहां एक बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सुबह ठीक 11 बजे प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आगामी 26 अप्रैल को आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य एवं ‘मन की बात’ के प्रदेश संयोजक विजय बहादुर पाठक भी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। जिला उपाध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा, यशवीर सिकरवार को कार्यक्रम का संयोजक बनाया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Share this story