पीएम मोदी पिछड़ो के सबसे बड़े नेता: केशव प्रसाद मौर्य
कानपुर,19 मार्च (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पिछड़ों के सबसे बड़े नेता है। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा अस्सी में अस्सी जीत कर लाएगी। यादव जितना जातिवादी है, उतना ही राष्ट्रवादी है। इस बार पिछड़ा मोर्चा बहुत फायदे में है। आने वाले चुनाव में कांग्रेस का हाल बहुत बुरा होगा। यह बातें रविवार को कानपुर में आयोजित भाजपा की ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति बैठक को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कही।
उन्होंने कहा कि जो पिछड़ा मानते थे ,उनमें अब बेचैनी बढ़ गई है। पहले भाजपा में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ होता था। प्रकाश पाल ने इसे मोर्चा बनाने का काम किया। आज उत्तर प्रदेश की राजनीति ओबीसी केंद्रित हो गई है। जो परिवार में किसी को पिछड़ा मानते थे, उनमें बेचैनी बढ़ गई है। ओबीसी वर्ग एक जुटकर होकर सबसे सफल प्रधानमंत्री बनाने का काम किया है। 2024 के लिए उत्तरदायित्व है, लोग साजिश कर रहे हैं। कमल पर वोट कैसे पड़े। हर बूथ पर कम से कम 10 से 100 ओबीसी वर्ग के लोग खड़ा करें।
मौर्य ने कहा जो 73 सीट जीत सकता है, वह 80 भी जीत सकता है। यादव जितना जातिवादी है उतना ही राष्ट्रवादी है। इस बार यादव मतदाता कमल का बटन दबाएगा। 60 साल तक देश में बीजेपी की सरकार होगी। पीएम मोदी ने देश को नई दिशा दी है।
नरेंद्र मोदी ने अयोध्या, काशी दिलाया है। पीएम मोदी ने भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने के कार्य किए हैं। विपक्षी ओबीसी वर्ग के सबसे बड़े नेता को कमजोर करने की साजिश कर रहे हैं। सपा की कार्य समिति में कहा गया कि 50 सीट जीतेंगे। 50 में से 0 हटा लीजिए। 5 भी आ जाए तो बहुत बड़ी बात है।
ओबीसी मोर्चा की जिम्मेदारी है कि 80 में से 80 लाएं । संविदा कर्मियों को भी ओबीसी आरक्षण दिया जाएगा। पिछड़ा वर्ग आयोग के जो अध्यक्ष होंगे। उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जायेगा। मौर्य ने कहा राहुल गांधी के नेतृत्व में 2017 के मुकाबले 2024 में कांग्रेस का और ज्यादा बुरा हाल होने वाला है।
बैठक में प्रमुख रूप से डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हंसराज अहीर, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम शाम 7 बजे तक चलेगा।
हिन्दुस्थान समाचार/राम बहादुर
हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करने के लिये यहां क्लिक करें, साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लिये यहां क्लिक करें।