बंग परिषद की महिलाओं ने गंगा घाट पर शंखनाद कर किया प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत

WhatsApp Channel Join Now
बंग परिषद की महिलाओं ने गंगा घाट पर शंखनाद कर किया प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत


वाराणसी, 28 अप्रैल(हि. स.)। अखिल भारतीय बंग परिषद की महिलाओं ने रीना पात्रों के नेतृत्व में वाराणसी के गंगा घाट पर शंखनाद कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। मंगलवार की सुबह घाट पर पहुंची महिलाओं ने प्रधानमंत्री मोदी को पश्चिम बंगाल में बहुमत की विधानसभा सीटों पर भविष्य की जीत के लिए शुभकामनाएं दी।

बंग परिषद की महिलाओं ने कहा कि हम महिलाओं ने बंगाल की पारंपरिक वेशभूषा में मां गंगा को पुष्प अर्पित कर घाट पर शंखनाद कर प्रधानमंत्री का स्वागत किया और बंगाल में प्रचंड जीत के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी है। पश्चिम बंगाल की जीत हम महिलाओं की जीत है। प्रधानमंत्री मोदी जहां भी प्रचार किए, वहां जबरदस्त उत्साह था और वही उत्साह आज हम लोगों के बीच यहां वाराणसी में है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब-जब वाराणसी आते हैं तो विकास ही विकास होता है। इस बार प्रधानमंत्री मोदी महिलाओं के हित में महिला सम्मेलन करने आ रहे हैं। यह उन सभी महिलाओं के लिए प्रसन्नता की बात है, हमारे प्रधानमंत्री हमारी लड़ाई लड़ रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story