प्रगतिशील किसान बनकर विकसित भारत का लक्ष्य करें प्राप्त : जितेंद्र सिंह सेंगर

WhatsApp Channel Join Now
प्रगतिशील किसान बनकर विकसित भारत का लक्ष्य करें प्राप्त : जितेंद्र सिंह सेंगर


प्रगतिशील किसान बनकर विकसित भारत का लक्ष्य करें प्राप्त : जितेंद्र सिंह सेंगर


महोबा, 19 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल के अवसर पर उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में शुक्रवार को किसान भाई-बहनों के साथ सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजनांतर्गत खरीफ गोष्ठी कर प्राकृतिक एवं प्रगति शील खेती कार्यशाला एवं किसान मेला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया ।

शुक्रवार को जनपद मुख्यालय स्थित सेवायोजन कार्यालय में प्रधानमंत्री कार्यकाल के 12 वर्ष सफलता पूर्वक पूर्ण होने पर किसान गोष्ठी एवं मेला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में हमीरपुर बांदा विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि प्राकृतिक खेती आज की ज़रूरत है, इससे न केवल मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है, बल्कि किसानों को भी बेहतर लाभ मिलता है।खेती को प्रगतिशील बनाकर 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने कहा कि आज का किसान प्राकृतिक खेती कर और प्रगति शील किसान बनकर अपनी आय बढ़ा सकता है। सरकार की ओर से किसानों के कल्याण के लिए लगातार कल्याणकारी योजनाएं धरातल पर किसानों का कल्याण कर रहीं हैं। किसान गोष्ठी में कोऑपरेटिव बैंक चेयरमैन चक्रपाणी त्रिपाठी ,जिलाध्यक्ष भाजपा मोहनलाल कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश गुप्ता , कार्यक्रम संयाेजक रविन्द्र महेन्द्र, अभियान संयाेजक योगेश मिश्रा, किसान मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष उर्मिला राजपूत , किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अन्नदाता किसान उपस्थित रहे हैं l

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र द्विवेदी

Share this story