फतेहपुर : स्वास्थ्य शिविर में 72 गर्भवती महिलाओं की जांच, बेहतर खानपान की दी गई सलाह

WhatsApp Channel Join Now
फतेहपुर : स्वास्थ्य शिविर में 72 गर्भवती महिलाओं की जांच, बेहतर खानपान की दी गई सलाह


पीएम मातृत्व सुरक्षा अभियान के तहत सीएचसी जहानाबाद में शिविर का आयोजन

फतेहपुर, 09 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार को प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर जहानाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को आयोजित शिविर कार्यक्रम में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 72 गर्भवती महिलाओं की जांच की। इस दौरान डॉक्टरों ने उन्हें उचित परामर्श के साथ खानपान की सलाह दी गई।

सीएचसी में सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से चलाए जा रहे प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक प्रसव पूर्व जांच के 10 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 72 गर्भवती महिलाओं की आवश्यक जांचें की गई। इसके साथ ही उन्हें स्वास्थ्य संबंधी उचित परामर्श देते हुए अल्पाहार वितरित किया गया।

सीएचसी चिकित्साधीक्षक डॉक्टर जेपी वर्मा ने गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य की उचित जानकारी देते हुए बताया कि समय पर टीकाकरण के साथ ही अपना खान-पान के लिए विशेष ध्यान दें। जिससे जच्चा बच्चा का स्वास्थ्य बेहतर बना रहे। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाएं सीएचसी आकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण समय समय पर अवश्य कराती रहें।

कार्यक्रम के दौरान कानपुर बुंदेलखंड भाजपा की क्षेत्रीय महामंत्री महिला मोर्चा जयंती देवी वर्मा, शिंपू शिवहरे, सभासद गीता गुप्ता, डॉक्टर जगज्योति सिंह, डॉ संदीप गुप्ता डीडी वर्मा, लक्ष्मी सिंह, हिमांशु सचान, प्रियंका राय, मोनिका उत्तम, मीनू सचान, शिवम अवस्थी, फार्मासिस्ट नरेंद्र उमराव आदि लोग मौजूद रहे।------------

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

Share this story