मुख्य विकास अधिकारी ने पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
मुख्य विकास अधिकारी ने पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय का किया औचक निरीक्षण


मुरादाबाद, 16 मई (हि.स.)। मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी ने विकास खंड छजलैट में स्थित पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय का शनिवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय का समस्त स्टॉफ उपस्थित पाया गया जिसमें 1 सहायक अध्यापक आकस्मिक अवकाश व 1 सहायक अध्यापक अर्जित अवकाश पर थे।

विद्यालय की समस्त कक्षाओं में जाकर पठन -पाठन की विस्तार से जानकारी ली गई।

सीडीओ ने विद्यालय में साफ-सफाई को लेकर अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत कांठ को निर्देश दिए एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक को सफाई कर्मी से सफाई कराने हेतु एडीओ पंचायत से वार्तालाप करने के लिए निर्देशित किया गया। विद्यालय में नामांकन को बढ़ाने हेतु निर्देश दिए गये।

विद्यालय परिसर में नवनिर्मित मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय का भी निरीक्षण किया गया, जिसके अनुक्रम में संबंधित ठेकेदार को निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। पी०एम०श्री कम्पोजिट विद्यालय कांठ में संचालित ICT Lab का अवलोकन किया। जिसके अनुक्रम में ICT Lab के कुशल संचालन कराये जाने के लिए प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया। निपुण प्लस ऐप पर नामांकित समस्त छात्र-छात्राओं का नियमित असस्मेंट कराये जाने के लिए निर्देशित किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story