गिरिराज की नगरी में हुआ सुखद अनुभव, पहली बार गोवर्धन आया हूं : आईजी आगरा रेंज

WhatsApp Channel Join Now


मथुरा, 19 मार्च (हि.स.)। रविवार को नवागत आईजी रेंज आगरा दीपक कुमार और एसएसपी ने गोवर्धन के दानघाटी मंदिर पहुंचकर गिरिराज प्रभु के दर्शन कर मन्नौती मांगी। इसके उपरांत वह आन्यौर परिक्रमा मार्ग स्थित एक निजी कार्यक्रम में शिरकत पहुंचे। आईजी रेंज आगरा ने कहा कि गिरिराज प्रभु की नगरी में आकर उनको बहुत ही सुखद अनुभव हुआ है और वो पहली बार गोवर्धन आए हैं।

आईजी रेंज आगरा और एसएसपी गोवर्धन पहुंचे। एसएसपी ने गिरिराज जी का दुग्धाभिषेक कर मनौती मांगी। रविवार को आगरा रेंज के नवागत आईजी दीपक कुमार, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय गोवर्धन आए। आईजी दीपक कुमार ने मंदिर गिरिराज जी के दर्शन किए, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने गिरिराज जी का दुग्धाभिषेक कर मनौती मांगी। सेवायत पवन कौशिक ने पटुका ओढ़ाकर स्वागत किया।

आईजी दीपक कुमार ने बताया कि सोमवार को चार्ज ग्रहण करने के बाद गिरिराज जी के दर्शन करने आए हैं। खाना खाने से पहले पूजा अर्चना करते हैं। सीओ राम मोहन शर्मा, इंस्पेक्टर नितिन कसाना, सुधीर मलिक आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/महेश

Share this story