पीके कपूर बने अध्यक्ष एसपी सिंह को सचिव पद की जिम्मेदारी
मुरादाबाद, 07 मार्च (हि.स.)। विद्युत पेंशनर्स परिषद जनपद मुरादाबाद की कार्यकारिणी का दो वर्षीय चुनाव शनिवार को कोठी नम्बर 5, सिविल लाइंस में सम्पन्न हुआ। विद्युत पेंशन परिषद मुरादाबाद के लगभग 100 से अधिक पेंशनधारी इस चुनाव में उपस्थित होकर सर्वसम्मति से पदाधिकारी चुने गये। जिसमें अध्यक्ष पद पर इं. पीके कपूर व सचिव पद के लिए एसपी सिंह चुने गए।
चुनाव अधिकारी इं. अनवार अली ने चुनाव संपन्न कराया। संरक्षक मंडल में एपी माथुर एवं संयोजक इं.एके सिंघल रहे। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए इं. पी के कपूर, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह,सचिव पद के लिए एसपी सिंह, कोषाध्यक्ष पद के लिए सुशील कुमार, संगठन सचिव महमूद हसन जाफरी, प्रचार सचिव अशोक कुमार गुप्ता, लेखा निरीक्षक एसके अग्रवाल चुने गए। सदस्य कार्यकारिणी एसके अग्रवाल, जीवन लाल सिंह राणा, महावीर सिंह, आनन्द सिंह, जय किशोर आदि काफी संख्या में चुने गए।
इस अवसर पर एसएस यादव, विभूति त्यागी, दिनेश बिश्नोई, सैयद शहजाद अली, राकेश कुमार गुप्ता, एलके त्यागी, ओम कार सिंह, नेम पाल सिंह, मोहर सिंह, जगदीश सरन, सूर्य कुमार, पीके सक्सेना के अतिरिक्त काफी संख्या में पेंशनर्स मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

