पीईटी परीक्षा -लॉकेट, कंगन, ईयररिंग उतरवाए तब दिया केंद्रों में प्रवेश

WhatsApp Channel Join Now
पीईटी परीक्षा -लॉकेट, कंगन, ईयररिंग उतरवाए तब दिया केंद्रों में प्रवेश


फर्रुखाबाद,25 अक्तूबर( हि .स.)। जिले में पीईटी परीक्षा के 22 केंद्र बने है। रविवार को दो पालियों में परीक्षा शुरू हो गई। प्रथम पाली में सुबह 10:00 बजे से परीक्षा शुरू हुई। ऐसे में केंद्रों पर पहुंचे अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे से ही प्रवेश दिया गया। प्रवेश के समय मेटल डिटेक्टर से तीन स्तर पर चेकिंग हुई। वहीं महिला अभ्यर्थियों के कंगन, कानों की इयररिंग, क्लेचर आदि उतरवाए गए। इसके बाद उन्हें केंद्रों पर प्रवेश दिया गया।

फर्रुखाबाद में 22 केंद्रों पर परीक्षा देने के लिए आजमगढ़ और हरदोई से पुरुष अभ्यर्थी आए है तो कन्नौज, इटावा, मैनपुरी से महिला अभ्यर्थी आई हुईं हैं। अभ्यर्थी बड़ी संख्या में देर रात से ही जनपद में पहुंचना शुरू हो गए थे। सुबह 7:00 बजे से केंद्रों के बाहर यह पहुंच गए थे। 8 बजे से सघन चेकिंग के बाद केंद्रों पर उन्हें प्रवेश दिया गया। क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में तीन स्तर पर मेटल डिटेक्टर से चेकिंग अभ्यर्थियों की हो रही थी। यहां पुरुष अभ्यर्थियों के जूते भी उतरवाए गए। सघन चेकिंग के बाद आगे उन्हें अंदर जाने दिया गया वहां बायोमेट्रिक कराई गई। यहां सीओ सिटी अभय वर्मा व्यवस्थाओं को देखने के लिए पहुंचे। बद्री विशाल डिग्री कॉलेज में भी सघन चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। एनएकेपी डिग्री कॉलेज में चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जा रहा था। यहां महिला और पुरुष अभ्यर्थियों की लाइन लगी थी। यहां महिला अभ्यर्थियों के कानों की ईयरिंग, कंगन, कलेचर, कलाई में बंधा धागा, पुरुष और महिला अभ्यर्थी पहने लॉकेट को भी निकलवाया गया। इसके बाद उन्हें केंद्रों पर प्रवेश दिया गया। वहीं चश्मा लगाए अभ्यर्थियों के चश्मा को उतार कर देखा जा रहा था। कन्नौज के छिबरामऊ से आई महिला अभ्यर्थी अंजलि के कंगन उतरवाए गए, कन्नौज से आई आरती की इयरिंग उतरवाई करवाई गई। मालूम होगी एक पाली में 8000 से अधिक अभ्यर्थी केंद्रों पर परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा 10:00 बजे से शुरू होकर 12:00 बजे तक चलेगी। जबकि द्वितीय पाली में शाम 3 बजे से 5 बजे तक परीक्षा रहेगी।

पुलिस लाइन से हो रही है निगरानी

परीक्षा को शांति पूरी ढंग से संपन्न करने के लिए पुलिस लाइन में भी कंट्रोल रूम बनाया गया है। वहां से भी प्रत्येक केंद्र की निगरानी की जा रही है। वहीं केंद्र के 100 मीटर की दूरी तक की आसपास की दुकान भी बंद है। केंटो पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है।

बोले अभ्यर्थी

आजमगढ़ से आए अभ्यर्थी बृजेश गौड़ ने बताया वह शनिवार को दिन में ही फर्रुखाबाद पहुंच गए थे। बताया केंद्र बहुत दूर डाल दिया है ऐसा नहीं करना चाहिए। स्टेशन पर ही रात गुजारी अब परीक्षा देने के लिए आए हैं।

हरदोई से आए पार्थ दीक्षित ने बताया वह सुबह के समय ही जनपद में आए। दूसरी बार परीक्षा दे रहे हैं। एसएससी की तैयारी कर रहे हैं। बताया परीक्षा को लेकर उनकी तैयारी बढ़िया है।

जिलाधिकारीअंकुर लाठर ने बताया कि शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराई जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766360 Articles

Share this story