तेज आंधी से दीवार गिरी, मलबे में दबे व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत

WhatsApp Channel Join Now
तेज आंधी से दीवार गिरी, मलबे में दबे व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत


नोएडा, 05 जून (हि.स.)। कुलेसरा गांव में बृहस्पतिवार को आई तेज आंधी के दौरान निर्माणाधीन भवन की दीवार पड़ोसी के मकान पर गिर गई। मलबे में दबे युवक को परिजन अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान शुक्रवार काे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक युवक की पहचान उमेश (24) निवासी संभल के रूप में हुई है। ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना ईकोटेक- तीन के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक उमेश अलकनंदा कॉलोनी सीआरपीएफ कैंप के पास कुलेसरा गांव में किराये पर रहते थे। बृहस्पतिवार को वह अपने मकान में आराम कर रहे थे। तेज आंधी और बारिश के दौरान पड़ोस में निर्माणाधीन इमारत की दीवार अचानक भरभराकर उनके मकान पर गिर गई। दीवार गिरने से उमेश मलबे के नीचे दब गए। गंभीर रूप से घायल उमेश को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें आज मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

Share this story