मुरादाबाद बस अड्डे को शहर से बाहर शिफ्ट करने की शासन से मिली अनुमति

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद बस अड्डे को शहर से बाहर शिफ्ट करने की शासन से मिली अनुमति


ग्राम समाज की 3.1 हेक्टेयर भूमि चिह्नित, 1.1 हेक्टेयर पर बनेगा ई-बस चार्जिंग स्टेशन

मुरादाबाद, 12 नवम्बर (हि.स.)। अपर जिलाधिकारी नगर (एडीएम सिटी) अंकुर श्रीवास्तव ने गुरुवार को बताया कि मुरादाबाद महानगर से सटे गांव त्रिलोकपुर में मुरादाबाद बस अड्डे को शिफ्ट करने की शासन से अनुमति मिल गई है। यहां करीब दो हेक्टेयर भूमि पर बस अड्डा बनेगा,जबकि 1.1 हेक्टेयर पर ई-बस चार्जिंग स्टेशन बनेगा। जल्द ही ग्राम समाज की भूमि परिवहन निगम और नगर निगम को स्थानांतरित कर दी जाएगी।

बस अड्डे के लिए त्रिलोकपुर में ग्राम समाज की 3.1 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई है। यहां बस अड्डे को शिफ्ट करने के लिए शासन से अनुमति मांगी गई थी जिसे मंजूरी मिल गई है। अब यहां दो हेक्टेयर में नया बस अड्डा बनेगा। इसके बगल में 1.1 हेक्टेयर जमीन पर ई-बस चार्जिंग स्टेशन बनेगा।

अपर जिलाधिकारी नगर अंकुर श्रीवास्तव ने गुरुवार को बताया कि शासन से बस अड्डे को शिफ्ट करने की अनुमति मिल गई है। बस अड्डे और ई-बस चार्जिंग स्टेशन के लिए दोनों विभागों से प्रस्ताव मांगा गया है, जिसे जल्द शासन को भेजा जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775918 Articles

Share this story