विपक्ष के कुचक्रों को समझ चुकी है जनता, घोसी में जीतेगी भाजपा : स्वाती सिंह

WhatsApp Channel Join Now
विपक्ष के कुचक्रों को समझ चुकी है जनता, घोसी में जीतेगी भाजपा : स्वाती सिंह


लखनऊ, 28 अगस्त (हि.स.)। विपक्ष में कोई धर्म के नाम पर तो कोई जाति के नाम पर लोगों को भड़काने में लगा हुआ है लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत को विश्व गुरु बनाने में जुटे हुए हैं। आज पूरा विश्व भारत के वैज्ञानिकों और प्रधानमंत्री का लोहा मान रहा है। आम जनता अब विपक्ष के कुचक्रों को समझ चुकी है। घोसी विधानसभा में भाजपा उम्मीदवार की ऐतिहासिक जीत होगी। ये बातें पूर्व मंत्री स्वाती सिंह ने कही।

उन्होंने कहा कि एक तरफ विपक्ष अपने-अपने परिवार को आगे बढ़ाने के लिए राजनीति कर रहा है। वहीं भाजपा पूरे राष्ट्र को बढ़ाने के लिए राजनीति करती है। यह आज दिख रहा है। चंद्रमा पर अपना यान पहुंचाकर यहां के वैज्ञानिकों ने पूरे विश्व में देश का नाम रोशन कर दिया। समाजवादी पार्टी की तो स्थिति यह है कि वह अपने नेताओं को ही नहीं रोक पा रही है। लोकसभा चुनाव आते-आते आधा से अधिक सपा के नेता दूसरी तरफ देखने को मिलेंगे।

स्वाती सिंह ने कहा कि घोसी की जनता समझ चुकी है। उसको विकास चाहिए। सभी का विकास हो, इसके लिए एक मात्र भाजपा ही है। भाजपा राज में बिना राजनीति के हर वर्ग का विकास होता है। हर वर्ग के लोगों तक विकास की योजनाएं पहुंचती हैं। हर पात्र को बिना कुछ कहे, दरवाजे तक सुविधाओं को पहुंचाया जाता है। आज जनता विपक्ष के कुचक्रों को समझ चुकी है और वह भाजपा उम्मीदवार को भारी बहुमत से जिताने जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/उपेन्द्र/प्रभात

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story