यम द्वितीया पर चित्रगुप्त धाम में होगा सामूहिक कलम-दवात एवं शस्त्र पूजन समारोह

WhatsApp Channel Join Now
यम द्वितीया पर चित्रगुप्त धाम में होगा सामूहिक कलम-दवात एवं शस्त्र पूजन समारोह


लखनऊ, 05 नवंबर (हि.स.)। यम द्वितीया पर भगवान श्री चित्रगुप्त धाम, झूलेलाल वाटिका में कायस्थ फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा सामूहिक कलम-दवात एवं शस्त्र पूजन समारोह आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि यम द्वितीया कायस्थ समाज का प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्व है। इस अवसर पर भगवान श्री चित्रगुप्त की विशेष पूजा-अर्चना, सामूहिक कलम-दवात एवं शस्त्र पूजन तथा 56 भोग अर्पित कर समाज के लोग उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

उन्होंने बताया कि समारोह में भगवान श्री चित्रगुप्त की कथा, सामूहिक हवन तथा प्रसाद स्वरूप कलम वितरण किया जाएगा। साथ ही भगवान श्री चित्रगुप्त घाट पर जीवनदायिनी आदि गंगा मां गोमती की भव्य आरती होगी।

ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव एवं महामंत्री मनोज डींगर ने बताया कि धाम को फूलों एवं आकर्षक झालरों से सजाया जाएगा। कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव एवं संयुक्त मंत्री निशीथ श्रीवास्तव ने बताया कि भगवान श्री चित्रगुप्त जी का विशेष श्रृंगार किया जाएगा।

दिलीप श्रीवास्तव ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त बनाने के साथ कायस्थ समाज की एकता, सामाजिक चेतना और राजनीतिक जागरण को नई दिशा देना है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष मुहूर्त के अनुसार यम द्वितीया दिनांक 10 नवंबर को समय करीब 12 से 11 नवंबर को 2 बजे तक है इसी वजह से 10 नवंबर को कलम दवात पूजन किया जा रहा है। उन्होंने कायस्थ समाज सहित समस्त श्रद्धालुओं से सपरिवार समारोह में सम्मिलित होने की अपील की।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. जितेन्‍द्र पाण्डेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773047 Articles

Share this story