नवनियुक्त पीडीए सचिव विनीत कुमार सिंह ने संभाला पदभार

WhatsApp Channel Join Now
नवनियुक्त पीडीए सचिव विनीत कुमार सिंह ने संभाला पदभार


प्रयागराज, 18 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नवनियुक्त प्रयागराज विकास प्राधिकरण के सचिव विनीत कुमार सिंह ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता हमारी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों को गति देने के साथ ही विकास योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पीडीए के कर्मचारियों को साफ संदेश दिया है कि शासन की प्राथमिकता वाले ऐसे सभी कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव, नियोजन अनुभाग-2 द्वारा जारी आदेश के तहत उनका स्थानांतरण सचिव, प्रयागराज विकास प्राधिकरण के पद पर किया गया था। शासन के आदेश के अनुपालन में विनीत कुमार सिंह ने सोमवार को सचिव, पीडीए कार्यभार

संभाल लिया। कहां कि प्रशासनिक कार्यों को गति देने के साथ विकास योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Share this story