पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ रीता बहुगुणा जोशी के पति पी सी जोशी का निधन

WhatsApp Channel Join Now
पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ रीता बहुगुणा जोशी के पति पी सी जोशी का निधन


लखनऊ, 04 मई (हि.स.)।

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ रीता बहुगुणा जोशी के पति पी सी जोशी का सोमवार को संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में आकस्मिक निधन हो गया l इसकी सूचना डॉ रीता बहुगुणा जोशी ने स्वयं अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से दी हैl पी सी जोशी का पार्थिव शरीर आज शाम 04 बजे प्रयागराज पहुचेंगा। अंत्येष्टि कल सुबह प्रयागराज में होगी । विदित हो कि डॉ रीता बहुगुणा जोशी उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नन्दन बहुगुणा की पुत्री हैं l वह प्रयागराज से सांसद भी रही हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Share this story