गोरखपुर में PayMe की पहली ऑफलाइन ब्रांच का शुभारंभ, आसान ऋण सुविधा से वित्तीय समावेशन को मिलेगा नया आयाम

WhatsApp Channel Join Now
गोरखपुर में PayMe की पहली ऑफलाइन ब्रांच का शुभारंभ, आसान ऋण सुविधा से वित्तीय समावेशन को मिलेगा नया आयाम


गोरखपुर में PayMe की पहली ऑफलाइन ब्रांच का शुभारंभ, आसान ऋण सुविधा से वित्तीय समावेशन को मिलेगा नया आयाम


गोरखपुर, 27 जून (हि.स.)।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से पंजीकृत एनबीएफसी (NBFC) और तेजी से उभरते फिनटेक प्लेटफॉर्म PayMe ने शनिवार को गोरखपुर में अपनी पहली ऑफलाइन ब्रांच का शुभारंभ कर पूर्वांचल में अपने विस्तार की महत्वपूर्ण शुरुआत की। नई शाखा का उद्घाटन समाजसेवी गिरजेश शुक्ला ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय गणमान्य नागरिक, व्यवसायी एवं बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे।

दिल्ली-एनसीआर में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद गोरखपुर में शुरू की गई यह शाखा क्षेत्र के लोगों को तेज, पारदर्शी और सुलभ वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। कंपनी का उद्देश्य उन लोगों तक भी औपचारिक बैंकिंग एवं ऋण सुविधाएं पहुंचाना है, जिन्हें समय पर वित्तीय सहायता प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

नई शाखा के माध्यम से Loan Against Property (LAP) के तहत ग्राहकों को 20 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए आवासीय तथा व्यावसायिक दोनों प्रकार की संपत्तियों को गिरवी रखा जा सकेगा। ऋण चुकाने के लिए 3 से 10 वर्ष तक की लचीली अवधि का विकल्प दिया जाएगा, जिससे ग्राहक अपनी आर्थिक क्षमता के अनुरूप आसान किस्तों में भुगतान कर सकेंगे। कंपनी ने रेटेड एसेट्स को भी स्वीकार करने की योजना बनाई है, जिससे अधिक से अधिक लोगों को सुरक्षित ऋण सुविधा का लाभ मिल सके।

इसके अतिरिक्त शाखा में 5 लाख रुपये तक के पर्सनल लोन की सुविधा भी उपलब्ध होगी। यह सेवा विशेष रूप से वेतनभोगी कर्मचारियों, छोटे व्यापारियों, रिटेलर्स तथा माइक्रो एवं स्मॉल बिजनेस संचालकों के लिए लाभकारी साबित होगी, जिन्हें व्यवसाय विस्तार, व्यक्तिगत आवश्यकताओं या आकस्मिक जरूरतों के लिए त्वरित वित्तीय सहायता की आवश्यकता होती है।

PayMe का यह ऑफलाइन विस्तार उसके मजबूत डिजिटल प्लेटफॉर्म को और अधिक प्रभावी बनाएगा। कंपनी अपनी टेक्नोलॉजी इकाई Huey Tech के माध्यम से SaaS आधारित फिनटेक समाधान भी उपलब्ध करा रही है। आधुनिक तकनीक आधारित अंडरराइटिंग, डिजिटल प्रोसेसिंग और ऑन-ग्राउंड ग्राहक सहायता के जरिए कंपनी तेज, पारदर्शी और ग्राहक-केंद्रित ऋण सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर PayMe के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) महेश शुक्ला ने कहा कि गोरखपुर उनके लिए केवल एक व्यावसायिक बाजार नहीं, बल्कि भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ शहर है। उन्होंने कहा कि कंपनी की प्राथमिकता आम लोगों तक सरल, पारदर्शी और भरोसेमंद वित्तीय सेवाएं पहुंचाना है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि गोरखपुर में शुरू हुई यह शाखा पूर्वांचल के लोगों को बेहतर वित्तीय अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ क्षेत्र में वित्तीय समावेशन को भी नई गति देगी।

उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथियों ने PayMe की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि डिजिटल और ऑफलाइन सेवाओं के समन्वय से लोगों को ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया अधिक सरल, तेज और पारदर्शी होगी। साथ ही, यह पहल स्थानीय व्यापार, उद्यमिता और आर्थिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Share this story