30 जून तक चुकाएं 290 करोड़ तो लगेगा सिर्फ 3 प्रतिशत ब्याज

WhatsApp Channel Join Now
30 जून तक चुकाएं 290 करोड़ तो लगेगा सिर्फ 3 प्रतिशत ब्याज


मुरादाबाद, 13 मई (हि.स.)। मुरादाबाद जिले के 30,605 किसानों पर 85 बहुउद्देश्यीय सहकारी समितियों (बी-पैक्स) का 290.79 करोड़ रुपये बकाया है। किसानों को यह बकाया 30 जून तक चुकाने पर सिर्फ तीन फीसदी ब्याज देना होगा।

सहायक आयुक्त अमरेंद्र कुमार ने बुधवार को बताया कि 31 मार्च तक लिया गया यह ऋण एक अप्रैल के बाद बकाया हो गया है। समय पर भुगतान न करने पर किसानों को करीब 10.70 फीसदी ब्याज चुकाना होगा। कुल 7.70 फीसदी ब्याज में से चार फीसदी की छूट सरकार देती है। बकाया चुकाने के बाद किसान दोबारा ऋण ले सकते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story