राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुरादाबाद महानगर ने एक दर्जन से अधिक बस्तियों में निकाला पथ संचलन

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुरादाबाद महानगर ने एक दर्जन से अधिक बस्तियों में निकाला पथ संचलन


मुरादाबाद, 22 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुरादाबाद महानगर के तत्वाधान में रविवार को सुबह से शाम तक लगभग एक दर्जन से अधिक बस्तियों में पथ संचलन व एकत्रीकरण के कार्यक्रम हर्षोल्लास से संपन्न हुआ।

जिनमें प्रमुख रूप से मिलन विहार में महानगर प्रचार प्रमुख संजीव चौधरी, विजय निकेतन संघ कार्यालय में भगवानदास, राय बैंकट हॉल सांईपुरम में संदीप विभाग व्यवस्था प्रमुख, सामुदायिक केंद्र प्रीत विहार में प्रमोद महानगर सहकार्यवाह, अर्धनारीश्वर मंदिर हिमगिरी में सुरेश ध्यानी जी सरस्वती शिशु मन्दिर पाकबड़ा में ओम प्रकाश शास्त्री, शहनाई मंडप चंद्र नगर में विभाग प्रचारक ब्रजमोहन, डिप्टी जगन्नाथ सिंह विद्यालय में रणवीर जी बौद्धिक वक्ता रहे।

विभाग प्रचारक ब्रजमोहन ने कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से भारतीय नव वर्ष का आरंभ होता है यह दिन अनेक दृष्टियों से अत्यंत पवन और ऐतिहासिक है मान्यता है कि इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी भगवान श्री राम के राज्याभिषेक के लिए भी इसी दिन का चयन किया गया इस तिथि को आर्य समाज की स्थापना हुई विक्रम संवत का प्रारंभ भी इसी दिन से माना जाता है साथी राष्ट्र स्वयंसेवक संघ के संस्थापक परम पूजनीय डॉक्टर केशव राम बलिराम हेडगेवार का जन्म भी इसी पावन दिवस पर हुआ था।

महानगर प्रचार प्रमुख संजीव चौधरी ने कहा कि भारतीय काल गणना केवल समय बताने का माध्यम नहीं है बल्कि यह हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित कर संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देती है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ साल में 06 उत्सवों को संगठन के विशेष कार्यक्रम के रूप में मनाता है संघ में मनाये जा रहे छह पर्व की वजह उनको सीधे राष्ट्रभाव से जोड़ना है यह अवसर केवल एक तिथि परिवर्तन का नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक चेतना और परंपराओं के पुनः स्मरण का भी है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story