पेपर लीक, बेरोजगारी और अपराध पर सरकार पूरी तरह विफल: प्रमोद कुमार सिंह

WhatsApp Channel Join Now
पेपर लीक, बेरोजगारी और अपराध पर सरकार पूरी तरह विफल: प्रमोद कुमार सिंह


जौनपुर,27 जून (हि.स.)। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने शनिवार को जिले के एक हाेटल में प्रेसवार्ता कर केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण युवाओं का भविष्य संकट में पड़ गया है।

डॉ. सिंह ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक की घटनाओं से करोड़ों छात्रों और युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उनका आरोप था कि देश में बेरोजगारी चरम पर है और पढ़े-लिखे युवाओं को रोजगार के लिए भटकना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बेपटरी है। हत्या, लूट और डकैती जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर रामराज्य के सपने को तोड़ने का आरोप लगाते हुए अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े कथित भ्रष्टाचार और चोरी के मामलों का भी उल्लेख किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इन मामलों में दोषियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रेसवार्ता को शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने भी संबोधित किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष (संगठन प्रभारी) राकेश मिश्रा, लाल प्रकाश पाल, इरशाद खान राजू, सभासद शहनवाज, सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।---------------------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story