लगातार चुनावी पराजय से मुद्दाविहीन हो चुकी समाजवादी पार्टी: पंकज चौधरी

WhatsApp Channel Join Now
लगातार चुनावी पराजय से मुद्दाविहीन हो चुकी समाजवादी पार्टी: पंकज चौधरी


देशहित के आह्वान को राजनीतिक अवसरवाद का माध्यम बनाना दुर्भाग्यपूर्ण

लखनऊ, 11 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को समाजवादी पार्टी

(सपा) और उसके नेताओं पर तीखा हमला बोला। उन्हाेंने कहा कि विपक्ष को देशहित के हर निर्णय में राजनीति दिखाई देने लगी है। उन्होंने कहा कि लगातार चुनावी पराजय से मुद्दाविहीन हो चुकी समाजवादी पार्टी को चाहिए कि वह राष्ट्रहित के मुद्दों पर सकारात्मक सहयोग की राजनीति करे, न कि भय, भ्रम और अफवाह फैलाने का प्रयास करे।

भाजपा प्रदेश ने कहा कि देशहित में किए गए आह्वान को राजनीतिक अवसरवाद का माध्यम बनाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जब देश

वैश्विक परिस्थितियों और चुनौतियों के बीच आत्मनिर्भरता, संसाधनों के संरक्षण और राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखते हुए आगे बढ़ रहा है, तब समाजवादी पार्टी जैसे दल जनता को गुमराह करने और भ्रम फैलाने में लगे हुए हैं।

श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ऊर्जा बचत, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने, अनावश्यक खर्चों में संयम बरतने तथा संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की अपील की है। यह किसी प्रकार की कमजोरी नहीं, बल्कि एक दूरदर्शी और जिम्मेदार नेतृत्व की पहचान है। प्रधानमंत्री ने देशवासियों को साझी जिम्मेदारी का संदेश दिया है, लेकिन अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी इसे भी राजनीतिक चश्मे से देखकर भ्रम और नकारात्मकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। कोरोना महामारी जैसी वैश्विक आपदा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता और वैश्विक आर्थिक मंदी के बावजूद भारत ने अपनी विकास यात्रा को मजबूती के साथ आगे बढ़ाया है। आज भारत डिजिटल क्रांति, आधारभूत संरचना विकास, स्टार्टअप, नवाचार, रक्षा उत्पादन, रेलवे, एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, मेट्रो और वैश्विक निवेश के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। दुनिया भारत की आर्थिक शक्ति, निर्णायक नेतृत्व और स्थिर नीतियों की प्रशंसा कर रही है।

उन्होंने कहा कि सपा को आत्ममंथन करने की आवश्यकता है। जिन लोगों के शासनकाल में उत्तर प्रदेश बिजली संकट, भ्रष्टाचार, दंगों, माफियावाद और कानून व्यवस्था की बदहाली से जूझ रहा था, वे आज देश को अर्थव्यवस्था और सुशासन का पाठ पढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। जनता भूली नहीं है कि सपा के शासन में प्रदेश की पहचान दंगा, अपराध से जुड़ चुकी थी। निवेशक प्रदेश में आने से डरते थे, बेटियां असुरक्षित महसूस करती थीं और माफिया सत्ता संरक्षण में फलते-फूलते थे।

उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने गरीबों को मुफ्त राशन, किसानों को किसान सम्मान निधि, महिलाओं को उज्ज्वला योजना, युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त पहचान बनाई है। आज दुनिया भारत की बात गंभीरता से सुनती है। भारत की विदेश नीति राष्ट्रीय हितों को केंद्र में रखकर आगे बढ़ रही है। ऐसे समय में विपक्ष द्वारा देश की छवि खराब करने और जनता में भ्रम फैलाने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण है। सपा नेताओं को यह समझना चाहिए कि देश की जनता अब नकारात्मक राजनीति से ऊपर उठ चुकी है और विकास, सुशासन तथा राष्ट्रहित की राजनीति को समर्थन दे रही है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव का बयान केवल उनकी राजनीतिक निराशा, हताशा और कुंठा का प्रतीक है। इसलिए वह हर राष्ट्रीय विषय पर अनर्गल बयानबाजी कर केवल सुर्खियां बटोरने का प्रयास कर रही है। लेकिन जनता सब समझती है और जानती है कि भाजपा सरकार हर चुनौती का सामना करने में सक्षम है। प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा देश को संकट से निकालने का कार्य किया है और जनता का विश्वास उनके साथ मजबूती से जुड़ा हुआ है।

श्री चौधरी ने कहा कि उन्होंने कहा कि जनता से दूर हो चुके लोग अब जनता की आवाज को सुन नहीं पा रहे हैं। देश और प्रदेश की जनता विकास, सुरक्षा और स्थिर नेतृत्व के साथ खड़ी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि आज देश की जनता स्पष्ट रूप से कह रही है कि “मजबूत नेतृत्व, सुरक्षित भारत और विकसित भारत के लिए भाजपा ही विकल्प है।”

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Share this story