प्रकोष्ठ की सक्रियता होगी मिशन 2027 की जीत का आधार: पंकज चौधरी

WhatsApp Channel Join Now
प्रकोष्ठ की सक्रियता होगी मिशन 2027 की जीत का आधार: पंकज चौधरी


प्रकोष्ठ की सक्रियता होगी मिशन 2027 की जीत का आधार: पंकज चौधरी


लखनऊ, 29 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह की उपस्थिति में रविवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर प्रकोष्ठ संकुल की बैठक संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि, मिशन 2027 की जीत का आधार प्रकोष्ठ की सक्रियता से होगी। संपर्क व संवाद नीचे तक होना चाहिए, विधान सभा स्तरीय सम्मेलन प्रभावी बनाने के लिए अभी से तैयारी में जुटना होगा।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल ने कहा कि प्रत्येक प्रकोष्ठ का लक्ष्य अपने क्षेत्र के व्यक्तियों एवं प्रतिनिधि संगठनों के साथ नियमित सम्पर्क व संवाद करते रहना है।

बैठक का संचालन प्रदेश समन्वयक ओम प्रकाश श्रीवास्तव एवं समापन सह समन्वयक संतराज यादव ने किया, सभी का स्वागत सह समन्वयक डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने किया, बैठक सभी प्रकोष्ठ के संयोजक गण उपस्थित रहे ।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785495 Articles

Share this story