पंडित प्रताप नारायण मिश्र युवा साहित्यकार सम्मान के लिये साहित्यकारों से प्रविष्टियां आमंत्रित

WhatsApp Channel Join Now
पंडित प्रताप नारायण मिश्र युवा साहित्यकार सम्मान के लिये साहित्यकारों से प्रविष्टियां आमंत्रित


लखनऊ, 05 नवंबर (हि.स.)। भाऊराव देवरस सेवा न्यास विगत 31 वर्षों से पंडित प्रताप नारायण मिश्र युवा साहित्यकार सम्मान से साहित्यकारों को अखिल भारतीय स्तर पर चयन कर सम्मानित करता आ रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष भी युवा साहित्यकारों से प्रविष्टियां आमंत्रित की गयी हैं। इच्छुक साहित्यकार अपनी प्रकाशित मौलिक पुस्तकों की चार प्रतियां, अपना जीवन वृत्त, आयु प्रमाणपत्र के साथ भेज सकते हैं। रचनाकार की आयु अगस्त 2026 को 40 वर्ष से अधिक न हो।

पुरस्कार के लिए जिन विधाओं में मौलिक रचनाएं पुस्तक के रूप में प्रकाशित हो चुकी हैं, वो इस प्रकार हैं—काव्य, कथा साहित्य, बाल साहित्य, पत्रकारिता । (इन चारों विधाओं की भाषा हिंदी ) एवं संस्कृत भाषा में किसी विधा में लिखित ग्रंथ हेतु एक पुरस्कार है। साथ ही हिंदी से इतर भारतीय भाषा के रूप में लद्दाखी भाषा में रचना करने वाले एक साहित्यकार को पुरस्कृत किया जाएगा।

कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर विजय कुमार कर्ण ने बताया कि चयनित प्रत्येक विधा में एक- एक साहित्यकारों (कुल छह) काे पुरस्कार स्वरूप सरस्वती प्रतिमा, अंग वस्त्रम् एवं 25 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। उन्हाेंने बताया कि लेखक अपनी कृति पुस्तक, जीवन वृत्त, आयु प्रमाणपत्र के साथ 15 नवंबर 2026 तक संयाेजक चयन समिति, पंडित प्रताप नारायण मिश्र युवा साहित्यकार सम्मान भाउराव देवरस सेवा न्यास, सी 91 निरालानगर, लखनऊ के पते पर भेज सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शिव सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772659 Articles

Share this story