बिहार में पूरा होगा पंडित दीनदयाल का सपना : पूर्व केन्द्रीय मंत्री

WhatsApp Channel Join Now
बिहार में पूरा होगा पंडित दीनदयाल का सपना : पूर्व केन्द्रीय मंत्री


‘मोदी राम हैं तो नीतीश लक्ष्मण’ : अश्विनी चौबे

मथुरा, 14 अप्रैल(हि.स.)। बिहार में नए मुख्यमंत्री को शपथ लेने में कुछ ही घंटे बचे हैं। जल्द ही बिहार मे बीजेपी का मुख्यमंत्री शपथ लेगा और एनडीए की सरकार बनेगी। पंडित दीनदयाल का सपना साकार होगा। ये बातें पूर्व केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने मथुरा के फरह स्थित गो ग्राम परखम में आयोजित श्रीराम कथा श्रवण के पश्चात कही।

गौरतलब हो कि 15 अप्रैल से महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का श्रवण करा रहे हैं। कथा श्रवण के पश्चात पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आपातकाल के बाद देश में बड़ा परिवर्तन हुआ था। देश की प्रगति में बिहार की बड़ी हिस्सेदारी है। अब नीतीश कुमार राज्यसभा में आकर देश को नई दिशा देने का कार्य करेंगे। मोदी जी राम हैं तो नीतीश लक्ष्मण हैं। ये राम-लक्ष्मण की जोड़ी देश को विकसित भारत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल 1968 में बिहार आ रहे थे तभी रास्ते में उनकी रहस्यमय तरीके से मौत हो गई थी। आज दीनदयाल जी की परिकल्पना साकार होने जा रही है कि बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री बनेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

Share this story