विपक्षी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता देश व जाति को बांटने की करते हैं राजनीति : रविन्द्र जायसवाल

WhatsApp Channel Join Now
विपक्षी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता देश व जाति को बांटने की करते हैं राजनीति : रविन्द्र जायसवाल


राज्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 कार्यक्रम का किया उद्घाटन

वाराणसी, 09 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर उत्तरी विधान सभा क्षेत्र के पंचायती बाग नाटी इमली में गुरूवार शाम भारतीय जनता पार्टी के धूपचंडी मंडल के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान में कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ भागीदारी की। कार्यशाला का शुभांरभ राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। साथ ही मंत्री ने मंडल के पार्षदों व पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिलाने के बाद उन्हें संबोधित किया।

राज्यमंत्री ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता नि:स्वार्थ देश व राष्ट्रहित के लिए कार्य करते है। वहीं, अन्य पार्टी के नेता व उनके कार्यकर्ता देश व जाति को बाटने की राजनीतिक करते हैं। कार्यक्रम में विनोद गुप्ता महानगर उपाध्यक्ष, आत्मा विशेश्वर महानगर उपाध्यक्ष, मधुकर चित्रांश महानगर उपाध्यक्ष, अशोक जाटव महानगर उपाध्यक्ष, महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी, बृजेश चौरसिया महानगर मंत्री, संचालन सत्यनारायण सेठ, मंडल अध्यक्ष दिलीप चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश सोनकर, अमित जायसवाल, संजय पटेल ,विनोद राजभर आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Share this story