धूमधाम से मना नर्सिंग भगवान का जन्मोत्सव

WhatsApp Channel Join Now
धूमधाम से मना नर्सिंग भगवान का जन्मोत्सव


फर्रुखाबाद,30 अप्रैल (हि.स.)। महाकाल मंदिर पांचाल घाट पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वैशाख शुक्ल चतुर्दशी के अवसर पर भगवान विष्णु के चौथे अवतार नरसिंह भगवान की पूजा की गई । भगवान ने भक्त प्रहलाद की रक्षा के लिए हिरण्यकश्यप का वध किया था ।

भगवान नरसिंह का जन्म उत्सव का मंदिर की महंत अर्चना दीक्षित ने पूजन-आरती कर शुभारम्भ किया गया। जन्मोत्सव पर फल- फूल ,पूड़ी, सब्जी व पीले चावल का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। उन्हाेंने कहा कि भगवान नरसिंह की पूजा-अर्चना जो कोई भक्त करता है,उसे भगवान नरसिंह कष्टों डर और शत्रु से मुक्ति प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर मंदिर की महंत अर्चना दीक्षित ने सभी भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया ।कार्यक्रम में उपस्थित चंदन सिलाय ,विजय आनंद ,अवधेश बाजपेई ,रामबाबू चौरसिया ,बालकृष्ण, लालाराम, सोनू, निर्मला बाजपेई, जगदेवी सरोज सक्सेना ,शिखा, रीना, सपना ,अनुज, ने पूजा में भाग लेकर भगवान नरसिंह का जन्मोत्सव मनाया। नत मस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story