पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

WhatsApp Channel Join Now
पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा


हाथरस, 16 जून (हि.स.)। चंदौसी के रघुनाथ आश्रम में मंगलवार को सबरंग ज्योति आर्ट अकादमी द्वारा चलाए जा रहे समर कैंप में सबरंग अन्नी बच्चों को पेंटिंग के गुर सिखा रहे हैं। इस दौरान बच्चों के बीच प्रतियोगिता कराई गई। समर कैंप का आयोजन 6:00 से 7:30 तक हो रहा है।

समर कैंप में बच्चों के बीच प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें लगभग 78 बच्चों ने भाग लिया। इसमें सबरंग अन्नी द्वारा जूनियर बच्चों को मिसाइल व सीनियर बच्चों को चंद्रयान-3 का टॉपिक दिया गया। बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों को निर्णायक मंडल द्वारा प्रथम द्वितीय व तृतीय का चयन किया गया। इसमें जूनियर वर्ग में प्रांजल शर्मा प्रथम, नंदिनी द्वितीय व ईशानी तृतीय स्थान पर रही। सीनियर वर्ग में आयुष प्रथम, श्रेया द्वितीय और हर्षिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डॉ. राजीव लोचन शर्मा ने कहा कि बिजली ऊर्जा का एक रूप है। यह अवशेषित कर्म का प्रवाह है, जो हमारे दैनिक जीवन का एक बड़ा हिस्सा है। हमें अपने आसपास के उर्वरकों जैसे फ्रिज, ओवन, लाइट, टेलीविजन, कंप्यूटर चलाने के लिए बिजली की आवश्यकता होती है। जिसके बिना हमारा जीवन अधूरा है। विजय कुमार, मनोज कुमार, छुट्टन की तरफ से बच्चों को गिफ्ट बांटे गए। इस दौरान मास्टर विनेश शर्मा, सबरंग अन्नी, हीरालाल ज्योति, ज्ञान प्रकाश, चिंटू, प्रफुल्ल अग्रवाल, राजू, अंजना, पारुल, वैष्णवी शर्मा, बीना गुप्ता, योगेंद्र कुमार, कृष्ण गोपाल वार्ष्णेय, इंद्रपाल वार्ष्णेय, प्रियांशी आर्य आदि का सहयोग रहा।

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना

Share this story